बाइकर्स गैंग की गिरफ्तारी की चुनौती
- शहर में बाइकर्स गैंग सक्रिय है। पुलिस एक गैंग को पकड़ती है। दूसरा गैंग वारदात को अंजाम दे डालता है। बदमाशों के झपट्टे में महिलाएं घायल हो गईं। लोगों में दहशत का माहौल बना। पुलिस को बदमाशों को पकड़ने में चुनौती का सामना करना पड़ा।
- 19 जनवरी को बमरौली अहीर मार्ग पर बदमाशों ने 200 किलोग्राम चांदी लूटी थी। इस घटना के बाद पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठे। एसओजी सहित कई टीम गठित की गईं। दस दिन बाद पुलिसा ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- पुलिसकर्मी बनकर टप्पेबाजी करने वाला गैंग पुलिस के चुनौती बना। इसके लिए पुलिस की टीम लगीं। ईरानी गैंग के छह सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
- इरादतनगर से व्यापारी का नौ साल का बेटा 23 जनवरी को अगवा कर लिया गया। फिरौती भी मांगी गई। पुलिस की टीम लगीं। 26 दिन बाद शव बरामद किया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
- जयपुर हाउस स्थित चंद्रलोक कॉलोनी में एक करोड़ की चोरी व्यापारी के घर में हुई थी। अजमेर के गैंग ने वारदात को अंजाम दिया। खुलासे में पुलिस को काफी समय लगा।
- 22 जुलाई को रावत पाड़ा में कूरियर कंपनी में डकैती पड़ी थी। बदमाश 40 लाख रुपये लूटकर ले गए थे। पुलिस ने बदमाशों को एक-एक करके गिरफ्तार किया।
- 2 जुलाई को पिनाहट के मोहल्ला मार में गल्ला व्यापारी सुरेश चंद गुप्ता और उनकी पत्नी कृष्णा गुप्ता की हत्या कर लूट। पुलिस ने कई दिन बाद घटना का खुलासा किया।
पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने बताया कि आगरा कमिश्नरेट में अधिकारियों की तैनाती हो गई है। तीन नए थाने खोले जा रहे हैं। पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ गई है। कानून व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा। यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। पर्यटकों को अच्छा माहौल देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।