फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री को चूड़ियां पहनाने जा रहे शिक्षामित्रों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, दर्जनों घायल

Fri, 08 Sep 2017 04:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
लाठियां बरसाईं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा में शुक्रवार को मंत्री को ज्ञापन देकर चूड़ियां भेंट करने जा रहे शिक्षामित्रों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। बेकाबू हुए शिक्षामित्रों पर पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाईं। इससे गुस्साए शिक्षा‌मित्रों ने भी पथराव कर दिया। मामले में इंस्पेक्टर सहित दर्जनों पुलिसकर्मी व शिक्षामित्र घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश सरकार के मानदेय बढ़ाने के आदेश के खिलाफ शिक्षामित्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को जिले में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सुरेश पासी एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान शिक्षामित्रों ने अपनी मांगों का एक ज्ञापन मंत्री को सौंपा। 

बताया गया है कि ज्ञापन देने के दौरान कुछ शिक्षामित्रों ने विरोध स्वरूप मंत्री को चूंडियां पहनाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस के रोकने पर शिक्षामित्र बेकाब‌ू हो गए और धक्का देकर आगे बढ़ने लगे। 
विज्ञापन


ऐसे में पुलिस ने आगे बढ़ रहे शिक्षामित्रों को रोकने के लिए लाठियां बरसाना शुरू कर दीं। जवाब में शिक्षामित्रों ने भी पथराव शुरू कर दिया। पुलिस किसी तरह मंत्री को वहां से निकाल कर ले गई। इसके बाद शिक्षामित्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। 
विज्ञापन

पथराव में इंस्पेक्टर घायल

पथराव - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि शिक्षामित्रों द्वारा किए गए पथराव में एटा कोतवाली के इंस्पेक्टर पंकज मिश्र सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। कई महिला पुलिसकर्मियों को भी चोट आई हैं। इधर पुलिस कार्रवाई में एक महिला शिक्षामित्र का पैर टूट गया। कई और शिक्षामित्र भी घायल हुए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें