फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मौत से पहले की आखिरी तस्वीर...फिर पति-पत्नी की ऐसे हाल में मिली लाशें, कांप गए घरवाले; बिलखता रह गया बेटा

Sat, 29 Jun 2024 04:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा में पति-पत्नी की लाशें एक ही फंदे पर लटकी मिलीं। उससे पहले डेढ़ साल के बेटे के साथ एक तस्वीर ली गई। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी।  
 
विज्ञापन
मौत से पहले की आखिरी तस्वीर. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह में घरेलू कलह ने हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। शुक्रवार को सुबह करीब 5 बजे डेढ़ साल के बेटे को बिस्तर पर सोता हुआ छोड़कर माता-पिता फंदे से लटक गए। सुबह परिजन आए तो दोनों को लटका देख होश उड़ गए। घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


खेड़ा राठौर के नंदगवां के रहने वाले सुरजीत (26) की शादी चार साल पहले निबोहरा के नंदपुरा की रहने वाली राधा के साथ हुई थी। दोनों का डेढ़ साल का एक बेटा कार्तिक है। शुक्रवार सुबह परिजन सबमर्सिबल चालू करने को घर में घुसे तो बरामदे में दोनों के एक ही फंदे पर लटकते मिले। जबकि कार्तिक बिस्तर पर सो रहा था।

 

परिजनों ने दोनों को फंदे से उतारा और इलाज के लिए जैतपुर ले गए, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घर पर दोनों के शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। खेड़ा राठौर पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शोक में नंदगवां का बाजार भी बंद रहा। पुलिस के अनुसा शुरुआती जांच में दोनों के बीच झगड़ा होने की बात सामने आई है। जांच अभी चल रही है।


 

आत्महत्या से पहले इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ डाली फोटो
आत्महत्या से आधे घंटे पहले सुबह करीब 2:30 बजे सुरजीत ने इंस्टाग्राम पर आगरा में मेट्राे के अपने सफर के फोटो पोस्ट किए थे। इसमें वह अपने बेटे के साथ दिखाई दे रहा है। इसके बाद छत के हुक से पंखे को उतारकर कूलर पर रख दिया था। हुक पर रस्सी का फंदा लगाकर दोनों लटक गए थे। करीब 5 बजे घर में दाखिल हुए परिजन हृदयविदारक मंजर से कांप गए। इसी बरामदे के ऊपर छत पर बने कमरे में छोटे भाई अरजीत का परिवार सोया हुआ था, उनको भनक तक नहीं लगी। मृतक 4 भाइयों में सबसे बड़ा था, अपनी गाड़ी भाड़े पर चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। 5 महीने पहले उसने गाड़ी को बेच दिया था। परिजन के मुताबिक रात 8 बजे खाना खाने के बाद वह परिवार के साथ सोने के लिए चला गया था।

 
विज्ञापन

मृतका के पिता ने की जांच की मांग
राधा के पिता राजेंद्र सिंह और परिजन मौके पर पहुंचे तो वह गुस्से में थे। उन्होंने आरोप लगाया कि परिजन और बिचौलिया ने उनको मौत की सूचना नहीं दी। करुण-क्रंदन के बीच हुई झड़प के बाद उन्होंने पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग की। वहीं बहू-बेटे का शव देख मां मालती देवी सुधबुध खो बैठी हैं। उनको ढांढस बंधाने वाले भी मासूम बेटे के भविष्य को लेकर चिंतित दिखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें