फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विश्वविद्यालय: परीक्षा फॉर्म के लिए सिर्फ आज का दिन, अब चूके तो हो जाएगी देर

Sun, 15 Nov 2026 11:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 15 नवंबर है। अब तक 85 प्रतिशत विद्यार्थी आवेदन कर चुके हैं, जबकि करीब 2.44 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
 
विज्ञापन
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 15 नवंबर को समाप्त हो जाएगी। अब तक करीब 85 प्रतिशत विद्यार्थी फॉर्म भर चुके हैं। शेष 15 फीसदी विद्यार्थियों के पास रविवार को अंतिम मौका है। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा।
विज्ञापन


इस बार विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में करीब 2.44 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें फर्स्ट सेमेस्टर के 1.26 लाख और थर्ड सेमेस्टर के 1.18 लाख परीक्षार्थी हैं। फर्स्ट सेमेस्टर में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण विश्वविद्यालय को परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं करनी होंगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन कॉलेजवार विद्यार्थियों का ब्योरा तैयार करेगा।

इसी के आधार पर परीक्षा केंद्रों का निर्धारण और अन्य व्यवस्थाएं की जाएंगी। बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों को देखते हुए केंद्रों पर सीटिंग प्लान, प्रश्नपत्रों की उपलब्धता और परीक्षा संचालन की व्यवस्था महत्वपूर्ण होगी। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप देने की दिशा में भी काम आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश ने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 नवंबर है। ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म शीघ्र भरें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें