मैनपुरी। मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 नंवबर कर दी गई है। वार्षिक चुनाव में मतदान करने के लिए सदस्यता शुल्क जमा होना जरूरी है। सदस्यता शुल्क जमा होने के बाद अंतिम सूची बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को भेज दी जाएगी।
मैनपुरी बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए बार एसोसिएशन द्वारा सदस्यता शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 नवंबर घोषित कर दी गई है। एसोसिएशन के चुनाव में वही वकील मतदान में भाग ले सकेंगे जिनका वार्षिक सदस्यता शुल्क जमा होगा। एसोसिएशन के सचिव संतोष कुमार यादव राजू ने बताया कि 22 नवंबर तक सदस्यता शुल्क जमा नहीं करने वाले सदस्य मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेंगे।
वार्षिक चुनाव के संबंध में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश द्वारा मांगी गई एसोसिएशन के सदस्यों की अंतिम सूची मांगी गई है। अंतिम तिथि तक सदस्यता शुल्क जमा करने वाले सदस्यों की सूची बार काउंसिल भेजी जाएगी। बार काउंसिल के निर्देश के बाद ही वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।