फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आखिरी मौका: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने या संशोधन के लिए अंतिम दिन, चूक गए तो नहीं डाल सकेंगे वोट

Fri, 06 Mar 2026 08:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने या संशोधन कराने का शुक्रवार को अंतिम मौका है। प्रशासन के अनुसार आवेदन के बाद दावों-आपत्तियों का निस्तारण कर 10 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
वोटर लिस्ट - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप आज चूक गए तो मताधिकार से वंचित रह सकते हैं। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने का शुक्रवार को अंतिम अवसर है। इसके बाद दावों और आपत्तियों की समय सीमा समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन


विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान से पहले जिले में कुल 36 लाख मतदाता पंजीकृत थे। पुनरीक्षण के बाद यह संख्या घटकर केवल 20 लाख रह गई है। आंकड़ों के अनुसार, 8.36 लाख मतदाताओं के नाम काटे जा चुके हैं, जबकि 7.64 लाख मतदाताओं को अपनी पात्रता सिद्ध करने के लिए नोटिस भेजे गए थे।

नोटिसों पर सुनवाई के लिए 27 मार्च तक का समय निर्धारित है। जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, भेजे गए 7.64 लाख नोटिसों में से 5.57 लाख पर सुनवाई पूरी हो चुकी है, जबकि 2.06 लाख नोटिसों पर सुनवाई लंबित है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि शुक्रवार को फॉर्म-6, 7 और 8 जमा करने का आखिरी दिन है।
विज्ञापन


फॉर्म का प्रकार उद्देश्य             प्राप्त आवेदन
फॉर्म-6             नया नाम जुड़वाना 1.88 लाख

फॉर्म-7            नाम कटवाने के लिए 4,500
फॉर्म-8 संशोधन (नाम, पता, आयु) 50,000+

अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद, 10 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। प्रशासन ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे शुक्रवार को अपने संबंधित बूथ या ऑनलाइन माध्यम से आवेदन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें