मोबाइल भी स्विच ऑफ
सुरेश ने पुलिस को बताया कि 11 जुलाई को वह काम से बाहर गए थे। तभी घर के पिछले दरवाजे से अमित दुबे परिवार सहित सामान लेकर भाग निकला। आशंका है कि वह बरौली अहीर में अपने रिश्तेदार के घर में रह रहा है। अपना मोबाइल भी स्विच ऑफ कर लिया है। मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।