फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: भाजपा नेता से भू-माफिया ने मकान सौदे की एवज में लिए 21 लाख

Mon, 20 Jul 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। भारतीय जनता पार्टी के नेता से भू-माफिया ने अपनी मां के नाम से 76 लाख रुपये में मकान का सौदा किया। एडवांस के नाम पर 21 लाख ले लिए। इसके बाद रजिस्ट्री नहीं की। पीड़ित के तकादा करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने डीसीपी सिटी से शिकायत की और कमलानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


यमुनोत्री कॉलोनी, कमला नगर निवासी गुरुदयाल बेदी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर महामंत्री और महानगर कार्यकारिणी के सदस्य हैं। गुरुदयाल ने बताया कि कॉलोनी स्थित मकान नंबर 81-बी का सौदा शरद खन्ना ने अपनी मां नीना खन्ना और पत्नी गोकिल खन्ना से कराया था। 76 लाख रुपये में सौदा तय होने पर 21 लाख रुपये एडवांस में दिए। इसके बाद आरोपियों ने मकान की रजिस्ट्री भी नहीं कराई। 5 जुलाई की रात शरद खन्ना और एक व्यक्ति ने उनको रास्ते में रोककर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शरद खन्ना का नाम भू-माफिया की लिस्ट में आठवें नंबर पर है। वह कुछ समय पहले ही जेल से जमानत पर छूटा है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें