फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुनिश्री ने युवाओं के मानसिक उलझनों पर की बात

Mon, 20 Jul 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मुनि समत्व सागर महाराज
विज्ञापन
आगरा। रकाबगंज स्थित निर्मल सेवा सदन में रविवार को मुनि समत्व सागर महाराज के मार्गदर्शन में आध्यात्मिक सत्र ''''वंडरफुल जैनिज्म'''' का शुभारंभ हुआ। मुनिश्री ने युवाओं की मानसिक उलझनों जैसे अवसाद, कॅरिअर तनाव और रिश्तों की दूरी पर बात की। उन्होंने क्रोध प्रबंधन और दिखावे की जिंदगी से दूर रहने के व्यावहारिक उपाय बताए। मुनि श्री ने सवाल उठाया कि करोड़पति भी अवसाद में हैं, फिर भी लोग शांति के लिए पैसे के पीछे भागते हैं। उन्होंने कहा कि लोग व्यायामशाला के लिए सुबह पांच बजे उठते हैं, पर भगवान और गुरु के लिए समय नहीं निकालते। मंच संचालन विजय जैन शास्त्री ने किया। इस दौरान मनोज जैन, मुरारी लाल जैन, अनिल जैन, रमेश जैन, मुकेश जैन, सतेंद्र जैन, राजीव जैन, आशीष जैन, आशु जैन, चक्रेश जैन, रोहित जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुनि समत्व सागर महाराज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें