फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सक्लूसिव: एक ही गांव में 58 भूमाफिया ने किया 1.15 अरब की जमीनों पर कब्जा

Tue, 03 Nov 2020 08:56 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • यमुनापार एत्माउदद्दौला क्षेत्र में महताब बाग के पास मौजा चक हफ्तम है। यहां 25 हेक्टेयर से अधिक नजूल व राजकीय आस्थान की भूमि है। लंबे समय तक जमीनें खाली पड़ी रहीं। पिछले 10 साल में यहां भूमाफिया काबिज हो गए। तहसील प्रशासन ने जमीनों को खाली कराने का प्रयास किया तो वबाल करने लगे। प्रशासन ने इनके विरुद्ध मुकदमे दर्ज कराए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक ही गांव में 58 भूमाफिया ने 1.15 अरब से ज्यादा कीमत की नजूल, सरकारी व निजी जमीनों पर कब्जे कर लिया। करीब 1.38 लाख वर्ग मीटर जमीनें फर्जी दस्तावेज बनाकर बेच दीं। सैकड़ों किराएदार बसा दिए। ये सच्चाई है सदर तहसील के मौजा चक हफ्तम की। यहां एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स ने ऐसे 58 भूमाफिया की सूची बनाई हैं। जिलाधिकारी के हस्ताक्षर के बाद इनकी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।
विज्ञापन


यमुनापार एत्माउदद्दौला क्षेत्र में महताब बाग के पास मौजा चक हफ्तम है। यहां 25 हेक्टेयर से अधिक नजूल व राजकीय आस्थान की भूमि है। लंबे समय तक जमीनें खाली पड़ी रहीं। पिछले 10 साल में यहां भूमाफिया काबिज हो गए। तहसील प्रशासन ने जमीनों को खाली कराने का प्रयास किया तो वबाल करने लगे। प्रशासन ने इनके विरुद्ध मुकदमे दर्ज कराए। 


एत्माउद्दौला में 15 मुकदमों में 58 लोग नामजद हैं। इनके कब्जे में 13.848 हेक्टेयर जमीन है। इनसे जमीन खाली कराने और सरकारी संपत्ति की क्षतिपूर्ति के लिए डीएम के आदेश पर तहसील स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स ने सूची बनाई है। टास्क फोर्स ने सभी को भूमाफिया घोषित करने पर सहमति जताते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए फाइल डीएम को भेजी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

गज में नहीं हेक्टेयर में घेरी जमीनें
चक हफ्तम के गाटा 830 व 831 में 12 भूमाफिया ने 3.13 हेक्टेयर जमीन कब्जा ली। कीमत करीब 25 करोड़ है। कछपुरा में गाटा 853 व 854 में दो भूमाफिया ने 7.37 करोड़ लागत की 9220 वर्ग मीटर जमीन बेच दी। यहीं गाटा 555 में 3.22 करोड़ की 4030 वर्ग मीटर जमीन बेची गई। इस तरह 58 भूमाफिया ने कुल 115.85 करोड़ रुपये की संपत्तियां खुदबुर्द कर दी हैं।

सभी के विरुद्ध आरोपपत्र दाखिल
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एम अरुन्मोली ने कहा जो 58 भूमाफिया चिह्नित किए हैं उनके विरुद्ध चल रहे मुकदमों में पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल कर दिए हैं। जिला स्तरीय टास्क फोर्स में भूमाफिया घोषित होने के बाद इनके विरुद्ध कार्रवाई शुरू हो जाएगी।

खरीद फरोख्त पर लगाई रोक
एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स ने चक हफ्तम में जमीनों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी है। स्वयं भूमाफिया, उसकी पत्नी व बच्चे कोई भूमि खरीद या बेच नहीं सकता। 

सभी की संपत्तियां होंगी जब्त
जहां कब्जे हैं उन जमीनों को खाली कराया जाएगा। जिन्होंने जमीनें बेची हैं उनकी संपत्तियां जब्त होंगी। जिला स्तरीय बैठक में निर्णय लिया जाएगा। - प्रभु एन सिंह, जिला मजिस्ट्रेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें