फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही जमीन के कर दिए चार बैनामे

विज्ञापन
09एमएनपी-25-करहल के गांव अल्लीपुर में सरकारी जमीन से कब्जा हटवाते एसडीएम रतन वर्मा - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। तहसील क्षेत्र की एक जमीन का चार बार बैनामा कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को दोबारा बैनामा किए जाने की जानकारी होने पर पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत करके बैनामा रुकवाने की मांग की। एसडीएम ने मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

चितायन ग्रामसभा के नैगवां तिराहे पर चार बीघा जमीन है। 28 सितंबर 2001 में इस चार बीघा जमीन का बैनामा जमीन मालिक ने महावीर सिंह भदौरिया निवासी गजपुरा सहित छह लोगों के नाम कर दिया। जमीन का दाखिल खारिज नहीं हो सका। इस बैनामे के साझेदार ने 24 अगस्त 2011 को जमीन के एक हिस्से का ममता देवी निवासी गजपुरा के नाम बैनामा कर दिया। जमीन मालिक की मौत के बाद भी उनके बेटे और पत्नी ने 18 फऱवरी 2016 को ममता देवी निवासी गजपुरा, बहोरन सिंह निवासी चतुरीपुर फरेंजी के नाम बैनामा कर दिया।
महावीर सिंह ने सिविल कोर्ट में मुकदमा दायर किया जो विचाराधीन है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर पहला पक्ष जमीन का बैनामा नए खरीदारों को करने तहसील पहुंचे। महावीर को जानकारी होते ही उन्होंने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने उप निबधक को जांच करके कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन

मामले में सबसे पहले बैनामा करवाने वाले महावीर मेरे पास आए थे। जमीन का मामला पहले से ही सिविल कोर्ट में चल रहा है। किसी का बैनामा होने से नहीं रोक सकते हैं। उप निबंधक किशनी को जांच करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

रामसकल मौर्य, एसडीएम किशनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें