कासगंज में लंपी वायरस से पीडित गोवंश ।
- फोटो : KASGANJ
सोरोंजी (कासगंज)। इलाके के ग्राम हिमायूंपुर और नगला भूतल में लंपी वायरस की चपेट में आने से गोवंश बीमार हो रहे हैं। बढ़ते संक्रमण से पशुपालकाें को चिंता सता रही है। अब तक 10 गोवंश संक्रमित हो चुके हैं। एक गोवंश की संक्रमण से मौत हो गई।
हिमायूंपुर में हेमेंद्र शास्त्री, राधेश्याम शर्मा, अश्वनी शर्मा, अनुज वशिष्ठ, क्षेमेंद्र कुमार की गाय लंपी वायरस से संक्रमित है। वहीं नगला भूतल में वीरेंद्र शर्मा, अवधेश शर्मा, सतानंद, दिनेश चंद्र शर्मा, रवि स्वरूप गौड़ की गाय भी चपेट में है। ओमकार की गाय की संक्रमण से मौत हो चुकी है। पशुपालकों का कहना है कि संक्रमित पशुओं में दूध का उत्पादन घट रहा है। प्रधान मनोज वशिष्ठ, चोब सिंह मौर्य, विवेक वशिष्ठ का कहना है कि गांव में चिकित्सकों की टीम भेजकर बीमार गोवंशों का उपचार कराया जाना चाहिए।
अब तक 8 गोवंशों की मौत, 809 संक्रमित
पशु चिकित्सा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक जनपद में लंपी वायरस के संक्रमण से 8 गोवंशों की मौत हो चुकी है। 809 चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं। 378 गोवंश उपचार के बाद ठीक हुए हैं।