फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले से युवक की जान गई,अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम

विज्ञापन
पवन का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
अमांपुर(कासगंज)। क्षेत्र में एटा रोड पर शेरपुर मोड़ के पास युवक पर सांड़ ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए अलीगढ़ ले जाने लगे। रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

नादरमई अमांपुर निवासी पवन कुमार (35) किसी काम से एटा गए थे। वह बुधवार की देर शाम टेंपो से अपने गांव आने लगे। वह मोहरघाट पर टेंपो से उतरे। इसके बाद पैदल गांव के लिए जाने लगे। शेरपुर मोड़ पर स्कूल के सामने सांड़ ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए।
सूचना पर भाई दुर्गेश और परिजन मौके पर पहुंच गए। पवन को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। परिजन अलीगढ़ ले जाने लगे। छर्रा के समीप एंबुलेंस में दम तोड़ दिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें