फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 25 साल का हुआ ललित कला संस्थान, बिखेरे उत्कृष्टता के रंग

Tue, 02 Dec 2025 02:55 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के ललित कला संस्थान का सोमवार को 25वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान भव्य सांस्कृतिक उत्सव लालित्योत्सव : सर्वरंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरातन छात्र कला प्रदर्शनी आयोजित की गई। साथ ही कुलपति की ओर से इस साल रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित हुए 25 कार्यक्रमों की बुक भी जारी की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रो. लवली शर्मा (कुलपति, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ छत्तीसगढ़) ने कहा कि संस्थान ने पूरे ब्रज क्षेत्र में कला को नई दिशा दी है। आगरा विवि की कुलपति प्रो. आशु रानी ने संस्थान की आधिकारिक आर्टिफेक्ट्स एवं कलाकृतियों की वेबसाइट का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह डिजिटल मंच छात्रों की रचनाओं के संरक्षण, प्रदर्शन और बिक्री के नए अवसर तैयार करेगा।
उन्होंने छात्रों को अपनी विशिष्ट कलाकृतियों का पेटेंट कराने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान की पूर्व निदेशक प्रो. चित्रलेखा सिंह, प्रो. सरोज भार्गव और प्रो. विनीता सिंह उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पुरातन छात्र कला प्रदर्शनी में पूर्व छात्रों की पेंटिंग्स, मूर्तियां और कई कला की कृतियां प्रदर्शित की गईं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में संस्थान की 25 वर्षों की कलात्मक यात्रा को प्रभावी ढंग से दिखाया गया। इस दौरान राजस्थानी और ब्रज लोकगीत, चित्रपट संगीत, राम और कृष्ण भजन, गजल नीयत-ए-शौक भी प्रस्तुत किए गए। निदेशक प्रो. संजय चौधरी और डॉ. मनोज कुमार की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, पूर्व छात्र, कला प्रेमी और अन्य विभागों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें