फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दौड़ प्रतियोगिता में ललित ने प्रथम और प्रशांत ने पाया दूसरा स्थान

Fri, 30 Aug 2024 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दौड़ प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी आयोजकों के साथ।
विज्ञापन
मैनपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मैनपुरी की ओर से खेलो भारत गतिविधि के अंतर्गत जिले में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शहरी क्षेत्र में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। दौड़ प्रतियोगिता में ललित यादव ने प्रथम और प्रशांत राजपूत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मैनपुरी शहर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कराया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ललित यादव, द्वितीय स्थान प्रशांत राजपूत और तीसरा स्थान गगन शंखवार ने प्राप्त किया। कुसमरा नगर इकाई द्वारा खोखो का आयोजन कर विजेता छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। बरनाहल इकाई में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता छात्रो को सम्मानित किया।
भोगांव नगर इकाई द्वारा भगवान नगर में कबड्डी का आयोजन कर युवाओं को भारतीय खेलों के प्रति उत्साहित किया। शहर में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के दौरान जिला संगठन मंत्री राहुल गंगवार ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने विभिन्न आयामों के तहत समाज में विभिन्न वर्गों के छात्रों के बीच कार्य करती रहती है l इसी के तहत आज जिले भर में खेलो भारत गतिविधि के माध्यम से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला संयोजक प्रतीक मिश्रा ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खेलो गतिविधि के माध्यम से छात्रों के अंदर छुपी खेल प्रतिभा को एक मंच देने का काम कर रही है। इस मौके पर आकाश चौहान, अभिषेक चौहान, विशाल चौहान, दुष्यंत झा, प्रखर सक्सेना, आकाश शाक्य, हर्षित वर्मा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें