फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘लक्ष्य 2015’ का अंतिम अध्याय बना फैशन

Mon, 08 Jun 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फैशन डिजाइनिंग में करियर के मौकों को दिखाने वाले सात राउंड के इस शो में भारतीय परिधान से लेकर वेस्टर्न पहनावे को बड़ी ही खूबसूरती के साथ प्रदर्शित किया। अंतिम राउंड में लहंगा-ओढ़नी के प्रदर्शन को बैकग्राउंड में बजते ‘इन आंखाें की मस्ती के..’ गीत ने और खूबसूरत बना दिया। निदेशक विनीत बवानिया, ड्रेस कोआर्डिनेटर सारिका सिंह, शो कोआर्डिनेटर तनु शर्मा और शिखा डेविड का योगदान रहा। एंकरिंग कुनिका और अंशुमा ने की।
विज्ञापन


नन्ही ऐश और सुष भी कम नहीं
रैंप पर नन्ही ऐश्वर्या और सुष्मिता ने भी कमाल कर दिखाया। वेस्टर्न ड्रेस पहन बच्चाें ने कैटवॉक से मंझे हुए मॉडल की तरह प्रस्तुति दी। अंत में उन्होंने सेव अर्थ, स्टॉप पालीथिन का संदेश भी दिया।

इंग्लिश ठुमके..., देशी ब्वाय
लक्ष्य के अंतिम दिन खूबसूरती और हुनर का बेजोड़ संगम देखने को मिला। जहां फैशन शो में मॉडलों ने वाहवाही लूटी तो वहीं ‘डांसरों’ ने भी दर्शकों की तालियां बटोरीं। प्रिंस और बी-स्क्वायर ग्रुप के कलाकारों ने इंग्लिश ठुमके... देशी ब्वाय, तुम मिले तो लगा...जैसे गीतों पर डांस प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें