फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली पर लक्ष्मी सूक्त का पाठ करने से बरसेगी माता की कृपा, जानिए पूजन विधि

Wed, 07 Nov 2018 05:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
दिवाली 2018 लक्ष्मी गणेश पूजन
विज्ञापन
रोशनी, उल्लास और सम्पन्नता के पर्व दीपावली पर माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। इस पर्व पर विधि विधानपूर्वक पूजन अर्चन करने से मां लक्ष्मी की असीम अनुकंपा होती है। वेद विद्वानों की मानें तो लक्ष्मी सूक्त का पाठ करने से माता की विशेष कृपा बरसती है।
विज्ञापन

            
पंडित रामखिलावन शास्त्री का कहना है कि जिन घरों में लक्ष्मी की पीतल या चांदी की मूर्ति होती है, वहां विधिवत पूजन होना चाहिए। माता लक्ष्मी की मूर्ति के साथ ही भगवान गणेश का होना भी अनिवार्य है। उनका कहना है कि माता लक्ष्मी धन की देवी हैं तो भगवान गणेश बुद्धि के देवता माने गए हैं। 

दीपावली पर्व पर भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा करने से बुद्धि और धन बढ़ता है। माता लक्ष्मी की पूजा का महत्व दीपावली पर्व पर शाम को है। शुक्र गृह लक्ष्मी की पूजा से शुभ फल देता है। इससे कुंडली के दोष भी दूर होते हैं। लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा कुमकुम आदि से करें। ये सब पवित्रता के प्रतीक हैं। माता लक्ष्मी को भोग में खीर या मीठा दूध चढ़ाएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा में इन बातों का रखें ध्यान      

- मां लक्ष्मी की स्थापना वाली जगह साफ सुथरी हो।            
- मंदिर में माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की स्थापना जरूर हो।            
- श्रीसूक्त या लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें।            
- छोटी कन्याओं को उपहार दें।            
- गाय को रोटी खिलाएं।            
- सुबह तुलसी की पूजा करें और शाम को दीपक जलाएं।            

पूजन का शुभ मुहूर्त      
     
पंडित रामखिलावन शास्त्री ने बताया कि दीपावली पर्व पर पूजा विधि विधानपूर्वक शुभ मुहूर्त में करनी चाहिए। बुधवार को शुभ मुहूर्त की शुभ प्रदोष बेला सायं 5:39 बजे से 7:49 बजे तक है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें