मगोर्रा के गांव बछगांव के मजरा नगला चेतनगढ़ में देर रात पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह के घर में रोशनदान को तोड़कर चोर कमरे के अंदर कूद गए। कमरे की अंदर से कुंदी लगा दी और अलमारी और बक्सा के ताले तोड़कर नकदी समेत जेवरात और कपड़ों को चोरी करके ले गए। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
मथुरा सौंख के थाना मगोर्रा क्षेत्र में चोरों ने बीती रात पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य के घर के निशाना बनाया। घर के सभी सदस्य सो रहे थे। आधी रात को चोरों ने रोशनदान तोड़कर घर में प्रवेश किया और घर में रखी अलमारियों के ताले तोड़कर सारा सामान खंगाल डाला। चोरों ने यहां से नकदी सहित लाखों के आभूषण पर हाथ साफ कर लिया। घटना की जानकारी के बाद परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह अपने परिवार के साथ बरामदा में सो रहे थो। देर रात को चोरों ने कमरे के रोशनदान को तोड़कर अलमारी और बक्से के ताले तोड़ दिए और बीस हजार रुपये की नकदी, करीब चार लाख रुपये के जेवरात और नए कपड़े चोरी कर ले गए। जब पुत्रवधू प्रवेश सुबह चार बजे जागी तो कमरे की कुंदी अंदर से बंद थी। तभी प्रवेश ने शोर मचाया। तो पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जग गए। कमरे में बिखरे समान को देख परिजनों की पैरों तले जमीन खिसक गई।
पीड़ित ने थाना मगोर्रा में चोरी की तहरीर दी है। इस बारे में थाना प्रभारी सुशील कुमार योगी का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। चोरी की घटना को लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को सामान समेत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।