फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: अनुबंधित बसों से पूरी होगी रूटों पर रोडवेज बसों की कमी, नहीं करना होगा इंतजार 

Sat, 04 Jun 2022 11:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम अब अनुबंधित बसों से रूटों पर रोडवेज बसों की कमी पूरी करेगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगले माह तक अनुबंधित बसें निर्धारित रूटों पर चलेंगी।  
 
विज्ञापन
रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में रोडवेज बस में सफर करने के लिए यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। परिवहन निगम ने प्राइवेट बस मालिकों से अनुबंध की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन रूटों पर बसों की कमी है, इन बसों को वहां लगाया जाएगा। अगले माह तक अनुबंधित बसें निर्धारित रूटों पर चलेंगी।
विज्ञापन

 
परिवहन निगम डग्गेमार और अनधिकृत रूप से बिना परमिट के चलने वाली बसों के परिचालन को हतोत्साहित करने के लिए अभियान चला रहा है। ऐसी बसों की धरपकड़ की जा रही है। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंढीर ने बताया कि परिवहन निगम 30 फीसदी तक अनुबंधित बसों का संचालन करेगा। इनमें डीजल चालित, सीएनजी और वातानुकूलित बसों का संचालन अनुबंध के आधार पर करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की जा चुकी हैं।

अगले माह तक बढ़ जाएगा संचालन 

 अब अगले माह तक कई रूटों पर बसों का संचालन बढ़ जाएगा। कोरोना संक्रमण से पहले अनुबंधित बसें काफी संख्या में लगी हुई थीं, संक्रमण के दौरान परिचालन प्रभावित रहने के कारण हटा ली गईं थीं। अब फिर से प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।  

दिल्ली, नोएडा रूटों पर चल रही कमी

आईएसबीटी और ईदगाह बस अड्डों से दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, पलवल आदि रूटों पर बसों की कमी चल रही है। यात्रियों को बसों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। ज्यादा समस्या शाम के वक्त आ रही है, जबकि रोजाना आवागमन वाले यात्री दिल्ली की बसों में सवार होते हैं। अगले माह से यात्रियों को सहूलियत होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें