वह अप्रैल 2017 में जमानत पर छूटा। अब फिर से शिक्षिका को परेशान कर रहा है। उनके खिलाफ शिक्षा विभाग में शिकायत कर दी। उन्हें बदनाम कर दिया है। मुकदमे में समझौते का भी दबाव बना रहा है। उन्होंने जुलाई में एक और मुकदमा उसके खिलाफ दर्ज करा दिया।
मगर, पुलिस ने आरोपी को नहीं पकड़ा है। इस कारण वह लगातार तेजाब डालने की धमकी दे रहा है। इससे वह और उनका परिवार दहशत में है। शनिवार को सीएम, यूपी पुलिस, आगरा पुलिस, महिला मोर्चा सहित तमाम विभागों को ट्वीट कर युवक से बचाने की गुहार लगाई। शिक्षिका ने बताया कि आगरा पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।