फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शिक्षिका को पति ने बेरहमी से पीटा, पुलिस पहुंची तो छत से कूदा, कराना पड़ा अस्पताल में भर्ती

Mon, 12 Dec 2022 04:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

महिला को पति ने पीटा तो उसने पुलिस बुला ली। पुलिस को देख आरोपी पति भागने लगा और बचने के लिए छत से कूद गया। जिससे वह घायल हो गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में पति ने शिक्षिका पत्नी को बेरहमी से पीटा। पत्नी ने जान बचाने के पुलिस को फोन किया। पुलिस को आता देख पति भागने के लिए छत से कूद गया, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित पत्नी की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


सिकंदरा पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। उसके दो बच्चे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि पति कई साल से मानसिक और शारीरिक शोषण कर रहा है। आए दिन मारपीट करता है। सामाजिक प्रतिष्ठा की खातिर पुलिस से कभी शिकायत नहीं की। 

आरोप है कि 10 दिसंबर की रात पति ने उसे बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जान बचाने के लिए पुलिस के 112 नंबर पर फोन किया। पुलिस के आने पर पति भागने के लिए छत से घर के पीछे खाली प्लाट में कूद गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने पीड़िता का भी मेडिकल कराया। शिक्षिका का कहना है कि उसे अपने और बच्चों की जान का खतरा है। वह पति के साथ नहीं रहना चाहती है। पुलिस का कहना है कि विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें