फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला चिकित्सक को पति ने इस कदर किया परेशान, थाने पहुंच गईं वो...पीड़ा सुनकर पुलिस भी हैरान

Wed, 30 Jul 2025 08:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

पति के उत्पीड़न से परेशान चिकित्सक पत्नी थाने पहुंच गईं। उन्होंने बताया कि पति मारपीट करता है। कोर्ट में तलाक का मुकदमा चल रहा है, उसके बाद भी वो पीछे पड़ा है। 
विज्ञापन
महिला चिकित्सक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा की महिला चिकित्सक ने पति पर मारपीट, शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर थाना ताजगंज में केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया कि पारिवारिक कलह से परेशान होकर वह पति से अलग रह रही हैं। अदालत में विवाह विच्छेद का मुकदमा भी चल रहा है। पति उनके घर आकर गालीगलौज कर मारपीट करता है।
विज्ञापन


शमसाबाद रोड निवासी चिकित्सक ने तहरीर में कहा कि पति से जिला परिवार न्यायालय में विवाह विच्छेद का मुकदमा चल रहा है। वह पारिवारिक कलह के कारण पति से अलग रह रही हैं। इसके बावजूद पति आए दिन उनके आवास पर आ जाता है। गालीगलौज करता है।

पीड़ित चिकित्सक ने बताया कि पति विरोध पर मारपीट करता है। वह पति के उत्पीड़न से तंग आ गई हैं। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि साक्ष्य संकलन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें