फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शादी का झांसा देकर महिला चिकित्सक से 10 लाख की धोखाधड़ी, डीजीपी से शिकायत के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

Mon, 08 Aug 2022 08:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आरोपी ने महिला चिकित्सक को अपनी बातों में फंसाकर 10 लाख रुपये ले लिए थे। जब उसने दोबारा रुपये मांगे तो शक हुआ। जानकारी करने पर आरोपी की सच्चाई सामने आ गई।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एक अस्पताल में कार्यरत महिला चिकित्सक के साथ शादी का झांसा देकर 10 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पुलिस से शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने डीजीपी से गुहार लगाई। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

विज्ञापन


महिला चिकित्सक न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली हैं। अविवाहित हैं। उन्होंने रिश्ते के लिए डॉक्टरों की एक वेबसाइट पर पंजीकरण कराया था। मार्च में उनसे एक व्यक्ति ने संपर्क किया। अपना नाम डॉ. राकेश विक्रम बताया। कहा कि वो अमेरिका में डॉक्टर हैं। राजस्थान के भीलवाड़ा में परिवार रहता है। वह बातचीत करने लगा। अपनी बातों के जाल में फंसा लिया।

मां के इलाज के नाम पर मांगे रुपये 

आरोप है कि आरोपी ने एक दिन 10 लाख रुपयों की मांग की। बताया कि मां बीमार हैं। रुपयों की जरूरत है। वेतन नहीं मिलने की वजह से दिक्कत है। कुछ दिन में उधार लिए रुपये लौटा देंगे। महिला चिकित्सक ने अपने परिचितों से रकम का इंतजार किया। इसके बाद आरोपी को दे दी। मगर, उसने फिर से रकम मांगना शुरू कर दिया। इस पर पीड़िता को शक हो गया। उन्होंने पता किया। 

इसमें सामने आया कि आरोपी कई और के साथ ऐसा कर चुका है। उन्होंने रुपये मांगने से मना कर दिया। इस पर उनके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने तत्कालीन एसएसपी से शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। हार थककर पीड़िता ने डीजीपी को शिकायती पत्र भेजा। अब मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें