24एमएनपी-07-भोगांव क्षेत्र में सड़क हादसे में महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद गांव रु?
- फोटो : MAINPURI
भोगांव। बाजार से घर लौट रही एक महिला को शनिवार की देर शाम गांव रुई के पास सड़क पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव रुई निवासी हरदेवी (49) शनिवार को शहर बाजार गईं थीं। शाम करीब साढ़े सात बजे वह टेंपो से गांव वापस लौट रहीं थीं, गांव के सामने उतरने के बाद उन्होंने टेंपो चालक को किराया दिया और सड़क पार कर गांव की जाने लगीं। तभी मार्ग से गुजर रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने हरदेवी का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया।