फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकी मिली विवाहिता- भाई ने लगाया दहेज के लिए हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
कासगंज के सिढ़पुरा में दहेज के लिए हत्या का शिकार हुई विवाहिता संतोषी का फाइल फोटो। - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सिढ़पुरा। क्षेत्र के ग्राम नाथपुर में एक विवाहिता का शव ससुराल में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं फोरेंसिक टीम ने नमूनों को संग्रहित किया है। विवाहिता के भाई ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। भाई के द्वारा पति सहित अन्य ससुरालीजन के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ग्राम नाथूपुर निवासी संतोषी राजपूत पत्नी रवि कुमार का शव अपनी ससुराल में फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी उसके भाई गिरंद निवासी नगला लोच को दी गई। बहन की मौत की सूचना पर भाई गिरंद व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। उसका शव फांसी के फंदे पर देखकर भाई व परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतरवाकर पंचनामा भरने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मृतका संतोषी के भाई ने बताया कि उसकी शादी 3 वर्ष पूर्व की गई थी। ससुरालीजन उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। दहेज के लिए उसकी बहन की हत्या पति रविकुमार, ससुर रामनरेश, सास, ननद विजय कुमारी ने मिलकर फांसी लगाकर की है। घटना के बाद से ससुरालीजन मौके से भाग गए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतिका के भाई ने पति व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें