फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन का भाई बोला अब उसकी हत्या की हो रही साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। वर्ष 2018 में तिरंगा यात्रा के विवाद में हिंसा के दौरान हत्या का शिकार हुए चंदन गुप्ता के भाई विवेक गुप्ता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को एक पत्र सौंपते हुए अपनी हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने हत्या का आरोप जमानत पर रिहा हुए दो आरोपियों पर लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

विवेक गुप्ता का कहना है कि उनके भाई की हत्या के आरोप में जाहिद और आसिद जेल गए थे। अब ये दोनों आरोपी उच्च न्यायालय से जमानत पर रिहा हुए हैं। विवेक का आरोप है कि यह आरोपी उसकी हत्या कराने की साजिश रच रहे हैं। इन दोनों से जानमाल का खतरा बना हुआ है। इन्हीं आरोपों के साथ विवेक ने सीओ सिटी दीप कुमार पंत को यह शिकायती पत्र सौंपा है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि अब इस मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें