फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Sat, 21 Jun 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मृतक  रचनवीर का फाइल फोटो। - फोटो : परिजन
विज्ञापन
पटियाली। गांव रुस्तमपुर में शुक्रवार की शाम मजदूरी करने के लिए गया युवक विद्युत करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी रचनवीर (27) पुत्र ठाकुर दास शुक्रवार की शाम गांव रुस्तमपुर में मजदूरी करने के लिए गया था। वह टैक्टर ट्रॉली में तंबाकू भरवाने के बाद ट्रॉली में सवार होकर पटियाली आ रहा था। इस दौरान एचटी लाइन की चपेट में आ गया। वह करंट लगने से छिटककर ट्रॉली से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से झुलस गया। आनन-फानन में उसे पटियाली स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक की मौत के बारे में लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रचनवीर के एक बेटी व एक छह माह का बेटा है। उसकी मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। पटियाली सीओ संतोष कुमार ने बताया कि करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है।





एचटी लाइन की चपेट में आकर युवक झुलसा
सिढ़पुरा। गांव समौठी निवासी देवेंद्र (37) पुत्र कालीचरण शुक्रवार की रात मकान की छत पर चढ़ रहा था। इसी दौरान वह एचटी लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। बाद में छिटक कर छत से नीचे जा गिरा। परिजनों ने उसे सिढ़पुरा में निजी चिकित्सक के यहां पर भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें