फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आरोपियों की तलाश में जुटी कुर्रा पुलिस

Wed, 12 Jun 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। गांव कुदैया निवासी एक किसान पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आरोपियों ने फावड़ा से हमला कर गर्दन की हड्डी तोड़ दी थी। वहीं ट्रैक्टर चढ़ाकर कर जान से मारना चाहा था, लेकिन किसान की किस्मत ने उसे बचा लिया। उसकी सांसें अभी भी चल रहीं हैं। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के गांव कुदैया निवासी सुदेश कुमार के चाचा रज्जन सिंह 7 जून को अपने खेत में रजबहा से पानी लगा रहे थे। तभी गांव के चरण सिंह, रामकेशव, राधा किशन, प्रवीन कुमार ने वहां आकर पानी को बंद कर दिया। आरोपियों ने अपने खेत में पानी की धार खोल ली थी। विरोध करने पर आरोपियों ने रज्जन को लाठी डंडा और फावड़ा से पीटा। सिर पर किए गए फावड़ा के प्रहार से गर्दन की हड्डी टूट चुकी है।
आरोपियों ने जान से मारने के इरादे से रज्जन के ऊपर से ट्रैक्टर चढ़ा दिया था, लेकिन इसे रज्जन की किस्मत ही कह सकते हैं कि उसकी सांसें अभी तक चल रहीं हैं। आरोपी तो उसे मरा हुआ समझ कर वहां से भाग गए थे। मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में कई संभावित स्थानों पर दबिश दे चुकी है, लेकिन अभी तक मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें