फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अधिवक्ता पर हमला करने वालों पर कार्रवाई की मांग

Wed, 12 Jun 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला पंचायत सदस्य व साथियों ने अधिवक्ता पर जानलेवा हमला किया। अभी तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सके हैं। बुधवार को जिला बार और टैक्स बार एसोसिएशन ने हड़ताल कर एसपी ओर एसडीएम से मुलाकात की।
विज्ञापन

एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए अधिवक्ता विकास ने कहा कि आरोपी भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य शुभम सिंह, अनुज यादव उर्फ डब्बू, राकेश बाथम के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। अनुज और राकेश का पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया है। मुकदमा गंभीर धाराओं में दर्ज है। एसडीएम से कहा कि जेल भेजे गए दोनों आरोपियों को जमानत न दी जाए। शिकायत करने वालों में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सर्वेंद्र यादव, उप्र टैक्सेशन बार एसोसिएशन के प्रांतीय सदस्य राजीव कुलश्रेष्ठ, टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें