फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरावली पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा एक पशु चोर, साथी चकमा देकर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली (मैनपुरी)। थाना पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के दौरान एक पशु चोर को गिरफ्तार कर लिया। सात अन्य साथी चकमा देकर भाग गए, पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त सफारी, दन्नाहार से चोरी कीं 12 बकरियां, नकदी और तमंचा कारतूस बरामद किए। पकड़े गए पशु चोर को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

थाना पुलिस की एक टीम मंगलवार की सुबह क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कुशल पाल सिंह को सूचना मिली कि पशु चोर घिरोर रोड के पास एक सफारी गाड़ी में मौजूद हैं। प्रभारी निरीक्षक ने टीम के साथ पुनूपुरा धरैंदा घिरोर मार्ग पर सफारी की घेराबंदी की। पुलिस को देख पशु चोरों ने फायरिंग करना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से बचाव करते हुए पुलिस को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। सफारी गाड़ी व पकड़े गए चोर की निशानदेही पर दन्नाहार थाना क्षेत्र से चोरी की र्गइं 12 बकरियां बरामद कीं। भैंस चोरी करने के बाद बिक्री के 3600 रुपये बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम साबिर अली निवासी कोडरा थाना एका, जनपद फिरोजाबाद, वर्तमान पता- नूरानी मस्जिद, मुस्लिम होटल के पास, आगरा बताया। भागे हुए साथियों के नाम लुक्का उर्फ अकबर, पप्पू उर्फ नक्सी, सलमान, सद्दाम उर्फ चूहा, हेलर उर्फ शरीफ, एहसान निवासी रीछपुरा डेरा बंजारा, कुरावली और रवि चिक निवासी कौआटोला कुरावली बताया। पुलिस ने पकड़े गए पशु चोर को न्यायालय में पेश किया। पुलिस अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें