भीषण गर्मी में ठेल पर बिकने वाली कुल्फी खाने में स्वाष्टि लगती हो, मगर वो आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। क्योंकि हो सकता है जो कुल्फी आप खा रहे हो, वो दूध से नहीं केमिकल मिलाकर बनाई गई हो।
फिरोजाबाद में ऐसे ही एक मामले का खुलासा हुआ है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को ओझा नगर में छापा मारा। यहां पोस्टर कलर से कुल्फी बनाई जा रही थी। टीम ने खाद्य पदार्थ के नमूना संकलित कर जांच को भेजे हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को सूचना मिली। इस पर टीम ने एक मकान पर छापा मारा। यहां पोस्टर कलर एवं कुल्फी मिली। यहां से कुल्फी गली मोहल्लों में बेचने के लिए विक्रेता ले जाते थे। आसपास के बच्चे भी खरीदते थे।