फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जानलेवा हुई भीषण गर्मी, दिमाग की नस फटने से बस यात्री की मौत

Fri, 31 May 2019 05:19 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
अस्पताल में स्ट्रेचर पर रखा मृतक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज में भीषण गर्मी अब जानलेवा साबित हो रही है। शुक्रवार दोपहर को गर्मी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। वो बस में सवार होकर एटा से कासगंज आ रहा था। चिकित्सक ने मौत की वजह गर्मी से दिमाग की नस फटना बताया।
विज्ञापन


एटा जनपद के गांव जनियापुर निवासी सोबरन (55) पुत्र शिवराज बस से कासगंज आ रहा था। उसके साथ उसका 8 वर्षीय इकलौता पुत्र मंगल भी था। वो कासगंज के गांव हिदरामई जाने के लिए नदरई उतरा तो उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। 

वो बेहोश हो गया। बेटा मंगल ने समीप में ही नदरई पुलिस चौकी पर पिता के बेहोश होने की सूचना दी। चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार ने सोबरन को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


चिकित्सक लव कुमार ने बताया कि गर्मी के कारण सोबरन के दिमाग की नस फट गई। जिससे उसकी मौत हो गई। उसके परिवार में सिर्फ उसका 8 वर्षीय बेटा मंगल रह गया है। उसके अलावा और कोई नहीं है। दोपहर बाद रिश्तेदार उसका शव ले गए। 

44 के पार पहुंचा पारा

बता दें कि कासगंज समेत पूरे ब्रज में प्रचंड गर्मी का प्रकोप है। दोपहर को आसमान से आग बरस रही है। लू के थपड़े बदन लाल कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर को अधिकतम तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। 

भीषण गर्मी के कारण जिला अस्पताल में रोगियों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में ओआरएस के घोल व अन्य जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।


 
विज्ञापन

इन लोगों को ज्यादा खतरा

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ राजकिशोर ने बताया कि तेज धूप में बाहर निकलने पर अधिक पसीना आता है। इससे शरीर में पानी और पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। गला सूखने लगता है और शरीर के अंदर का तापमान बढ़ जाता है। 

ऐसे में बेहोशी और बेचैनी होने लगती है। डायबिटीज, किडनी रोग और हृदय के रोगियों को हीट स्ट्रॉक का अधिक खतरा रहता है। गर्मी से बचाव ही हीट स्ट्रॉक से बचने का तरीका है। इसलिए घर से निकलने से पहले सावधानी अपनाए। 

यह रखें ध्यान-
- खाली पेट घर से बाहर न निकलें।
- शुद्ध पानी का ही सेवन करें।
- घर से बाहर निकलते वक्त मुंह व सिर अच्छी तरह ढकें।
- शिकंजी, नींबू, मौसमी रसीले फलों का सेवन करें।
- एसी कमरे से अचानक धूप में न निकलें।
- कटे और सड़े गले फल न खाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें