फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसेरट बाजार में पेंट गोदाम धधका

Mon, 25 May 2015 02:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फव्वारा स्थित कसेरट बाजार में रविवार शाम को पेंट गोदाम में भीषण आग लग गई। गोदाम दुकान के द्वितीय तल पर बना है। आग आसपास की दुकानों में फैलने के डर से बाजार में अफरातफरी मच गई। दुकानदार आग बुझाने के प्रयास करने लगे। सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। बाजार में जाम लगने के कारण फायरब्रिगेड की दमकल को पहुंचने में भी मुश्किलों को सामना करना पड़ा। पांच दमकलों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कमला नगर निवासी मोहित जैन की कसेरट बाजार में न्यू अशोक पेंट मार्ट के नाम से दुकान है। भूतल पर दुकान है, जबकि प्रथम और द्वितीय तल पर गोदाम है। रविवार रात को 4-5 कर्मचारी मौजूद थे। तकरीबन 7:30 बजे द्वितीय तल से कर्मचारियों ने धुआं उठता देखा। यहां पर पेंट की कई केन और ड्रम रखे हुए थे। गोदाम से आग की लपटें उठने लगीं। हड़कंप मच गया। बाजार मेें सभी दुकानें आसपास ही सटी हुई हैं। आग लगता देख दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। उन्होंने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। दो सबमर्सिबल से पाइप लगाकर पानी डालने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग घने बाजार में होने के कारण सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। फायरब्रिगेड को पहुंचने में काफी मुश्किल हुई। पुलिस ने ट्रैफिक रोककर दमकल को पहुंचाया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी जसवीर सिंह भी पहुंचे। गनीमत रही कि आग पहली मंजिल और भूतल तक नहीं पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है। दुकान मालिक की हालत बिगड़ गई। उन्हें लोगों ने संभाला। फायरब्रिगेड के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट से लगने का अनुमान है।
आग बुझाने के इंतजाम नहीं
सीएफओ जसवीर सिंह ने बताया कि पेंट की दुकान में बड़ी मात्रा में माल रखा हुआ था। इसके बावजूद आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे। पानी की व्यवस्था नहीं थी। जिला प्रशासन को दुकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दी जाएगी।
विज्ञापन

पहले भी लगी थी आग
पेंट की दुकान में आग की पहली घटना नहीं है। डेढ़ साल पहले भी इसी गोदाम में भीषण आग लगी थी। इसमें गोदाम की छत भी गिर गई थी। फायरब्रिगेड ने बमुश्किल आग पर काबू पाया था।
गर्मी में बढ़ी आग की घटनाएं
गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। फायरब्रिगेड के मुताबिक, गर्मी में ज्यादा लोड पड़ने से विद्युत उपकरणों में शार्ट सर्किट होने की संभावना अधिक होती है। ज्वलनशील केमिकल आग जल्द पकड़ लेता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें