अलीगढ़। सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक लखनऊ में आयोजित की जा रही है। इसके लिए मंडलीय टीम का चयन रविवार को अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया।
चयनित खिलाड़ियों में अलीगढ़ की निशा, अल्पफया, अंजली, कशिश गौतम, हाथरस की नंदिनी, एटा की खुशी, प्रयांशी, प्राची, कशिश यादव, आराधना, कासगंज की कृष्णा, निशा शामिल हैं। टीम मैनेजर प्राची को नामित किया गया है। चयनित टीम 30 अक्तूबर को लखनऊ के लिए प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर मुख्य चयनकर्ता के रूप में हैंडबॉल संघ के सचिव सुधीश कुमार सिंह, रवि कुमार एवं मनीष राज मौजूद रहे।