मथुरा के नंदगांव की नंदीश्वर पहाड़ी स्थित विश्व प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 20 अगस्त को मनाया जाएगा। ब्रज के अधिकांश मंदिरों में कन्हैया 19 अगस्त को जन्म लेंगे, लेकिन नंदगांव में कान्हा 20 अगस्त को जन्मेंगे। अलग-अलग दिन जन्माष्टमी का पर्व होने का कारण खुर गिनती है।
नंदगांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सहित अन्य त्योहार खुर गिनती रीति से मनाए जाते हैं। इसके चलते कई बार नंदभवन में जन्माष्टमी अलग तारीख को हो जाती है। अन्य स्थानों से मेल नहीं खाती। नंदगांव में प्रचलित रीति के अनुसार रक्षाबंधन के ठीक आठ दिन बाद ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है।
यदि कोई तिथि क्षय होती है या बढ़ती है तो अन्य स्थानों पर जन्माष्टमी की तिथि बदल जाती है, जबकि नंदगांव में जन्माटष्मी की तिथि नहीं बदलती है। उसे रक्षाबंधन के आठ दिन बाद ही मनाया जाता है। अन्य कई त्योहार भी खुर गिनती रीति से ही निर्धारित किए जाते हैं।