नन्द के घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की ,
मंदिर में श्रद्धालु महिलाओं द्वारा नंद उत्सव पर भजन कीर्तन के साथ मनाया गया
आगरा , श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन शुक्रवार को नंद उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कृष्ण मंदिरों में नंद उत्सव पर श्रद्धालु महिलाओं द्वारा बल्केश्वर के राधा नगर शिव मंदिर मे भगवान बाल गोपाल को पालने में झुलाया गया। नंदलाल के दर्शन कर भक्त अभिभूत हो गए कृष्ण मंदिर में भक्तों द्वारा एक दूसरे को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की बधाइयां बाटी व साथ ही खिलौने लुटाए गए।सुबह से ही कृष्ण मंदिर में श्रद्धालुओं ने बाल गोपाल कृष्ण के दर्शन व नंद उत्सव मनाने के लिए पहुंचे।कृष्ण मंदिर में नंद उत्सव की धूम रही। मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन व नृत्य किया गया व शाम 6 बजे भगवान बाल स्वरूप की आरती की गई एवं भक्तों को प्रसादी वितरण किया गया।
प्रेमवती शर्मा , सुनीता सिंह, सुमन शाक्य , नीतू रावत , सुनीता अग्रवाल , जितेंद्र निगम , अमित तिवारी, मनोज गोयल, महेंद्र शाक्य , नंद उत्सव में अन्य श्रद्धालु शामिल रहे