फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पहुंचेगी कोरोना की वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। जिस कोरोना वैक्सीन का इंतजार महीनों से था, वह बृहस्पतिवार सुबह ताजनगरी पहुंच जाएगी। लखनऊ से आगरा के लिए बुधवार रात 11 बजे वैक्सीन की 99500 डोज रवाना कर दी गईं। यह सभी वैक्सीन सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की कोवीशील्ड हैं। शनिवार से टीके लगाए जाएंगे। सुबह दस बजे से 16 बूथों पर एक साथ टीकाकरण की शुरुआत होगी। कोरोना ड्यूटी देने वाले चिकित्सकीय स्टाफ को सबसे पहले टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि वैक्सीन की एक बॉइल पांच एमएल की है, जिसमें से 10 कर्मचारियों को टीका लगाया जा सकता है। इस तरह से पहले 1600 कर्मचारियों के लिए 160 बॉइल मिलेंगी। इसके बाद चरणबद्ध वैक्सीन की आपूर्ति होती रहेगी। लखनऊ के डिपो पर वैक्सीन आ गई हैं। बुधवार को रात को आगरा के लिए इसे रवाना कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को बॉइल आगरा पहुंच जाएगी।
डीप फ्रीजर में वैक्सीन रखने के लिए स्टाफ को प्रशिक्षण भी दे दिया गया है। सभी 16 बूथों पर एक-एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज करने वाले और इसकी व्यवस्थाओं में लगे स्टाफ को पहले टीका लगाया जाएगा। इनकी सूची तैयार हो गई है। सभी के फोन पर मैसेज भी भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

कैमरे की निगरानी में रहेगी वैक्सीन
एसएन कॉलेज के बाल रोग विभाग की इमारत में टीकाकरण के लिए चार बूथ बने हैं, यहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। चार टीमें तैयार कर दी हैं। बुधवार की शाम को प्राचार्य ने बूथों की व्यवस्थाएं देखी। प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर रखे गए हैं। इसी में वैक्सीन रखी जाएंगी, एक प्रभारी भी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें