फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से लौटी युवती को किया होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नेपाल से शहर में लौटकर आई एक युवती व उसके परिजनों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम क्वारंटीन कर दिया है। उसके घर पर एक नोटिस भी चस्पा कर दिया है। ताकि आसपास के लोग भी घर से दूर रहें।
विज्ञापन

शहर के इस्माइलपुर रोड पर एक युवती पिछले दिनों नेपाल से लौटकर आई है। जब इस बात की सूचना स्वास्थ्य विभाग को मिली तो विभाग की टीम हरकत में आ गई। विभाग की टीम ने उसके घर पर पहुंचकर जांच की। इसमें कोरोना से जुड़े कोई लक्षण नहीं मिले, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एहतियात बरतते हुए युवती व परिवार के चार सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया है।
सभी सदस्यों को घर में रहने के साथ ही कोरोना से मिलते लक्षण सामने आने पर विभाग को सूचित करने को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आसपास के लोगों को भी परिवार से दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई है। जिले में विदेश से आने वाले होम क्वारंटीन परिवारों की संख्या बढ़कर 6 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल से आने वाली युवती व उसके परिवार को होम क्वारंटीन किया गया है। इन परिवारों को घर पर रहने के ही निर्देश दिए गए हैं-डा. प्रतिमा श्रीवास्तव, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें