यह रहेंगे थानों के क्षेत्र
ट्रांसयमुना कॉलोनी थाना
इसमें राजीव मार्केट, नगला चंदा, न्यू राज नगर, इंद्रा नगर, नगला रामबल, प्रदीप रामविहार कॉलोनी, कांशीराम आवास योजना, कालिंदी बिहार, नगला मोहन लाल, श्रीनगर, ओमनगर, बालाजी नगर, महादेव नगर, महावीर नगर, मोहन नगर, बसेरा कॉलोनी, नेहरू पैलेस, चर्चित वाटिका, सुमित नगर, अयोध्या नगर, गिरधर नगर, पार्वती बिहार, जसवंत नगर, सतीनगर, न्यू कृष्णा कॉलोनी, नरायच-नारायण बिहार, राकेश नगर, नरायच पूर्वी, राज नगर, संतोष नगर पश्चिम, सत्य नगर, इंद्रा ज्योति नगर, सुलह नगर, सब्जी मंडी नरायच, कृष्णा रेजीडेंसी, महादेवी नगर, न्यू आदर्श नगर, पीलाखार, शाहदरा, आजाद नगर, पुरानी टेढ़ी बगिया, गढ़ी जीवनराम नगला केसरी, जगवीन नगर, नई आबादी जगजीवन नगर, अशोक नगर, विद्यानगर, विद्यापुरम, प्रकाशपुरम, पांडव विहार, कृष्णाबाग कॉलोनी, विजय कुंज, ज्योति कुंज, अंजनी बिहार, बजरंग नगर, श्याम बिहार, विनोद बिहार, विकास नगर, राजन कुंज, नगला किशनलाल, बाबा अमरदास की बगीची, सिद्धार्थ नगर, सुदामापुरी, आईटीआई कॉलोनी, इंद्रा नगर आवास, इस्लाम नगर, चंदन नगर, राहुलनगर, पवन बिहार, शिवनगर, राधानगर, भगवती बैकुंठीधाम, गणेशनगर, संजीव नगर, आशीष नगर, न्यू आदर्श नगर, आरबी पुरम, गायत्री बिहार और गायत्री कुंज शामिल हैं। यह सभी इलाके एत्मादपुर तहसील में आते हैं। ट्रांसयमुना कॉलोनी और मंडी समिति का क्षेत्र नए थाने मे रहेगा। खंदौली के भी कुछ इलाके आ गए हैं।
बमरौली कटारा थाना
इस थाना क्षेत्र में गांव बिल्हैनी के मजरे नगला ताल, नगला पूठ, विसैरी भांड के नगला झोर, नगला राधे, जनौरा, पवावली के नगला वांस, टर्कपुरा, नगला रंधीर इस्लामपुर के नगला नाथू, बमरौली कटारा के नवामील, कलुआपुरा, झारपुरा, नगला गाढ़े, गढ़ी, ग्याप्रसाद, गढ़ी वृंदावन, नगला ताल, नगला महादेव, नगला करन सिंह, विझामई के नगला सवला, हिगोंट खेरिया के नगला सवला, इकथरा के छोटा इकथरा और गोला, समोगर के सरगन खेड़ा, गांव सरवतपुर और एत्मादपुर मदरा के महल बादशाही, कांकरपुरा, अठपैरा, छपैरा, बत्तीसा, गढ़ी महावन, मन्डवा, ठार निनुआ मजरे आएंगे। यह सभी पहले थाना डौकी में आया करते थे। थाना डौकी की बिसैरी भांड को नए थाने में शामिल किया जा रहा है। इससे डौकी में कवीश चौकी ही बचेगी।