फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस्तक अभियान से बच्चों को बीमारियों से बचाने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए जिले में दस्तक अभियान शुरू होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने ब्लू प्रिंट तैयार कर लिया है। 15 अप्रैल से विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर बीमारों का जांच करेंगी। बच्चों के टीकाकरण की जानकारी भी ली जाएगी।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने की विभाग के सामने चुनौती है। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए दस्तक अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिले में 15 से 30 अप्रैल तक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत शून्य से लेकर 12 साल तक के बच्चों की विशेष निगरानी की जाएगी। अन्य मरीजों का भी स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण करेंगी। गंभीर मरीजों को अस्पतालों में भर्ती कराया जाएगा। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने चिकित्सा अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में 15 अप्रैल से शुरू होने वाले अभियान की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
मरीज को एंबुलेंस से ले जाए जाएंगे अस्पताल
टीम को यदि कोई मरीज गंभीर हालत में मिलता है तो मौके पर एंबुलेंस बुलाई जाएगी। एंबुलेंस संबंधित मरीज को नि:शुल्क जिला अस्पताल ले जाएगी। जहां मरीज को भर्ती कर उपचार दिया जाएगा।
विज्ञापन

बीमारियों से बचाव के लिए जागरुकता कार्यक्रम जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने दस्तक अभियान के निर्देश दिए हैं, जिसकी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर बच्चों और अन्य मरीजों की जांच करेंगी।
डॉ. अजय भदौरिया, चिकित्साधीक्षक, किशनी
अधिकतर बीमारियां जानकारी के अभाव में हो जाती हैं। लोगों को जागरुक करने के लिए दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मरीजों की जांच की जाएगी वहीं बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। गर्मी में बच्चों का बचाव जरूरी है।
डॉ. सुरेंद्र नाथ तिवारी
गर्मी के मौसम में डायरिया, बुखार, मलेरिया, डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बच्चों को इन बीमारियों से बचाना होगा। बीमारियों से बचाने के उद्देश्य से दस्तक अभियान शुरू हो रहा है। सभी से अपील है कि अभियान में सहयोग करें।
विज्ञापन

डॉ. अनुज यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें