फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में 10 नवंबर तक बंद रहेगा किशोरपुरा-बोदला मार्ग, ये है रूट डायवर्जन

Sun, 04 Oct 2020 02:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  •  सेक्टर-4 पुलिस चौकी से ढाकरी के महल तक रोड बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट किया
  • गहरी सीवर लाइन बिछाने के लिए जल निगम ने सड़क पर आवागमन कराया बंद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अमृत योजना के तहत वेस्टर्न सीवरेज जोन में बिछाई जा रही सीवर लाइन के कारण रविवार से बोदला-किशोरपुरा के बीच ट्रैफिक बंद रहेगा। 10 नवंबर तक काम चलने के कारण इस रोड पर यातायात नहीं चलेगा। जलनिगम ने पुलिस के साथ मिलकर रूट डायवर्जन किया है, जिसमें बोदला-लोहामंडी रोड पर किशोरपुरा तक ट्रैफिक बंद होने के कारण आने और जाने का अलग-अलग रास्ता तय किया गया है।

विज्ञापन


जल निगम की निर्माण इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर बीके गर्ग ने बताया कि लोहामंडी से बोदला रोड पर ढाकरी के महल से आवास विकास कॉलोनी-सेक्टर 4 पुलिस चौकी तक मुड़ने वाले तिराहे तक 8 मीटर गहरी सीवर लाइन बिछाई जा रही है। 315 मीटर लंबाई में सीवर लाइन बिछाने के साथ मैनहोल का निर्माण कार्य कराया जाएगा। 


इसलिए बैरिकेडिंग करके 4 अक्तूबर से 10 नवंबर तक के बीच रास्ता बंद कर दिया जाएगा। इस रोड पर ट्रैफिक नहीं चलेगा। पहले यह कार्य एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर के बीच होना था, लेकिन अब आज से 10 नवंबर तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है रूट डायवर्जन
किशोरपुरा पुलिया से किशोरपुरा होते हुए सेक्टर 4 आवास विकास कॉलोनी की ओर तथा रोड के बायीं ओर से आंबेडकर पार्क से मुड़कर विमल मेडिकेयर सेंटर होते हुए बोदला चौराहे तक जा सकेंगे। 

लोहामंडी की ओर से आने वाले लोग किशोरपुरा से प्रताप नगर होते हुए मारुति एस्टेट चौराहे से होकर बोदला चौराहे तक जा सकेंगे। जल निगम ने जगदीशपुरा थाना प्रभारी को रूट डायवर्जन के लिए पुलिसकर्मियों को तैनात करने के लिए कहा है ताकि बैरिकेडिंग से आगे कोई न जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें