फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान यूनियन स्वराज अनैतिक कार्यों का बनाती है दबाव- बीएल वर्मा

सार

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा मंगलवार की सायं शहर के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे।भाजपा के सदस्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हैं जो उपद्रव करेंगे।यूनियन के नेता कानून का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा मंगलवार की सायं शहर के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे। इस दौरान भाजपा के नेताओं ने उन्हें सदर कोतवाली में हुए घटनाक्रम की जानकारी दी। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ताओं पर दर्ज हुए मुकदमे के बारे में बताया गया। इस पर केंद्रीय राज्य मंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसान यूनियन स्वराज के नेता व कार्यकर्ता अनैतिक कार्यों के लिए प्रशासन व पुलिस पर दबाव बनाते हैं और शहर कोतवाली में उपद्रव भी यूनियन द्वारा किया गया। पूरे मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा नेताओं पर गलत मुकदमा दर्ज कराया गया है। भाजपा के सदस्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हैं जो उपद्रव करेंगे। उन्होंने कहा कि किसान यूनियन के नाम पर कासगंज ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में इस तरह की घटनाएं सुनने को मिल रही हैं। यूनियन के नेता कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। गाड़ियों में हूटर बजाकर चलते हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के शासन में जो कानून व्यवस्था को चुनौती देगा उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें