अब दूसरे चरण में यह डाटा प्राप्त होने की उम्मीद है। कृषि विभाग के अनुसार जल्द ही डाटा प्राप्त होने के बाद माह के अंत तक इन 30 हजार किसानों को 11वीं किस्त का भुगतान किया जाएगा। इसके लिए किसानों को अभी और इंतजार करना होगा।
किसान लगा रहे कार्यालय के चक्कर
जिले के 30 हजार किसान जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त नहीं मिली है, वे परेशान हैं। वे जानकारी करने के लिए कृषि विभाग के कार्यालय पहुंच रहे हैं। यहां उन्हें जल्द किस्त आने की जानकारी दी जा रही है, लेकिन वे इस जवाब से संतुष्ट नहीं हो रहे हैं।
आंकड़े
-3.50 लाख के करीब किसान सम्मान निधि में हैं पंजीकृत
-3.20 लाख किसानों को मिल चुकी है 11वीं किस्त
-30 हजार किसानों को नहीं मिली है 11वीं किस्त
उप निदेश कृषि डीवी सिंह ने बताया कि आधार बेस्ड भुगतान के लिए 30 हजार किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त नहीं मिल सकी है। जल्द ही डाटा आने के बाद किसानों को किस्त का भुगतान हो जाएगा। इन किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।