फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान निधि में धांधली की जांच करेंगे तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
आलीपुर खेड़ा (मैनपुरी)। प्रधानमंत्री किसान निधि योजना में धांधली की शिकायत पर जांच को पारदर्शी बनाने के लिए एसडीएम ने जांच अधिकारी बदल दिया है। तहसीलदार भोगांव को मामले की जांच करके दस दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पहले जितेंद्र कुमार सिंह ने एसडीएम भोगांव से तहसील क्षेत्र के गांव आलीपुर खेड़ा, नाका, नगला वन, शिवपालपुर, बरधनियां सहित कई गांवों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में धांधली और घपले की शिकायत की थी। एसडीएम सुधीर कुमार ने मामले की जांच एसडीओ कृषि रामऔतार को सौंपकर तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। ग्रामीणों ने जांच अधिकारी पर ही जब आरोप लगाए तो एसडीएम ने जांच तहसीलदार भोगांव कमल कुमार सिंह को सौंप दी है। तहसीलदार ने क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगो को पीड़ित ग्रामीणों से जानकारी जुटाने को कहा है।
निष्पक्ष तरीके से कराए जांच
शनिवार को तहसील क्षेत्र के गांव मक्खनपुर पहुंचे आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने एसडीएम भोगांव को मामले की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच करके दोषियों केे खिलाफ कार्रवाई करें।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में धांधली की शिकायत की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद रिपोर्ट केे आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुधीर कुमार, एसडीएम भोगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें