कासगंज के ग्राम नगला वन में भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष का स्वागत करते लोग
- फोटो : KASGANJ
भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत गांव नगला वन में आयोजित की गई। इस पंचायत में गांव का विकास न होने पर किसान यूनियन ने आक्रोश जताते हुए स्कूल निर्माण और सड़क निर्माण की मांग उठाई।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने कहा कि 500 से अधिक की आबादी होने के बावजूद गांव नगला वन में कोई प्राथमिक विद्यालय नहीं है। यह स्थिति विकास के दावों के खोखला होने का प्रमाण है। पूरे गांव में कोई भी सीसी सड़क नहीं है। ऐसी स्थिति में कच्चे रास्तों और खड़ंजा पर होकर ही ग्रामीणों का आना जाना होता है। बच्चों को दूसरे गांव के स्कूलों में शिक्षा के लिए जाना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि वे शीघ्र ही इस समस्या को जिलाधिकारी और बीएसए के समक्ष उठाएंगे। समस्या का हल न होने पर किसान यूनियन आंदोलन करेगी। पंचायत के दौरान किसान नेताओं ने सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। किसान नेताओं ने कहा कि किसानों के मुद्दे को सरकार को प्राथमिकता देनी चाहिए। लेकिन सरकार उपेक्षा कर रही है। मीडिया प्रभारी रमन साहू ने भी पंचायत में अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सत्यभान चौहान, सुगड़ सिंह यादव, राकेश चतुर्वेदी, विलेज सिंह, ब्रह्म पाल, अमर पाल, विनोद शर्मा, दयानंद, रघुनाथ, मुराद शाह, शिवपाल सिंह, बलवीर सिंह, सुखपाल, महेंद्र पाल, गोविंद, रमेश चंद्र आदि मौजूद रहे।