मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन ने रविवार को विकासखंड सुल्तानगंज के गांव छाछा में किसान पंचायत की। जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने कहा कि सरकार किसानों की नहीं पूंजीपतियों की बात मान रही है। किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए सरकार गंभीर नहीं है। भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों से किसानों में आक्रोश है।
जिलाध्यक्ष ने कहा किसानों को खाद, बीज, सिंचाई के लिए बिजली और पानी की समस्या से हर फसल में जूझना पड़ता है। बिजली बिल के नाम पर किसानों का शोषण और उत्पीड़न होता है।
चुनाव में अन्नदाता किसान ही भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेंगे। बेंचेलाल राजपूत, बाबा रतीराम, शिवराज सिंह, तापस कुमार गुप्ता, रूपेंद्र शाक्य, ओमवीर यादव, अजमेर सिंह, फूलसिंह, गणेश चंद्र, साहब सिंह, तुलसीराम, विश्राम सिंह, श्रीचंद्र, रामपाल, शीशराम, रामनरेश, सियाराम, अंतराम, राजीव कुमार, दिलजीत राठौर, धीरसिंह, सोबरन सिंह, बलराम सिंह, रूपलाल, जागेश्वर सिंह मौजूद रहे।