गांव ब्योंती खुर्द में गरम पानी में गिरने से जली बालिका को अस्पताल ले जाते परिजन
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। गांव ब्योंति खुर्द में रविवार की सुबह चारपाई पर खेल रही मासूम गर्म पानी की बाल्टी में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गई। चीख पुकार सुन कर परिजनों ने से बाहर निकाला।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्योंति खुर्द निवासी ब्योंति खुर्द निवासी प्रदीप कुमार रविवार की सुबह नहाने के लिए पानी गर्म कर रहे थे। पास ही उनकी डेढ़ साल की मासूम आरती भी चारपाई पर खेल रही थी। पानी जब गर्म हो गया तो प्रदीप ने हीटर को बाहर निकाल दिया। वह कुछ काम में लग गए, इस बीच चारपाई पर खेल रही मासूम गर्म पानी की बाल्टी में जा गिरी।
बच्ची को बाल्टी से बाहर निकालने के बाद परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि जरा सी नजर हटने की वजह से यह हादसा हो गया। प्राथमिक इलाज कराने के बाद परिजन किसी निजी चिकित्सक के यहां ले गए।