फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन में जाएगे जिले के किसान: तिलक सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन की सोमवार को विकासखंड बेवर के गांव तिलियानी में किसान पंचायत हुई। यूनियन के जिलाध्यक्ष तिलक सिंह राजपूत ने कहा अगर केंद्र सरकार दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं करती है, तो जिले के किसान भी दिल्ली जाएंगे। किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के खिलाफ हैं। केंद्र सरकार किसानों की बात नहीं सुनना चाहती है। केंद्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेता किसानों के बारे में दुष्प्रचार कर रहे है। किसानों को संगठित होने की जरूरत है। ओमवीर यादव, धीरेंद्र सिंह, पिंटू यादव, अशोक कुमार, अजवीर यादव, सूबेदार सिंह, योगेंद्र सिंह शाक्य, जनवेद शाक्य, प्रदीप कुमार, हाकिम सिंह, सुरजीत शाक्य, ओमप्रकाश शाक्य, प्रेमचंद्र कश्यप, बेंचेलाल, बाबूराम शाक्य, रामऔतार दिवाकर, गौरव यादव, अनिल यादव, प्रशांत सिंह, अमित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें