फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गुरुद्वारा गुरु नानक पंत सभा में सजा कीर्तन दरबार

विज्ञापन
छीपीटोला स्थित गुरूद्वारा अकालगढ़ में गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर कीर्तन दरबार का आयोजन किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा। सिख धर्म के प्रथम पातशाही गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर सोमवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु नानक संत सभा ताजगंज में गुरमत समागम आयोजित हुआ। समागम में संगत ने अमृतमयी गुरबाणी कीर्तन का रसपान किया।
विज्ञापन


गुरु महाराज को समर्पित कीर्तन में हरजिंदर सिंह के शबद ने संगत को निहाल कर दिया। ज्ञानी जोगिंदर सिंह ने सभी के भले की अरदास की। हुकुमनामा के बाद संगत ने गुरु का अटूट लंगर ग्रहण किया। प्रधान बृजमोहन अरोड़ा, राजू सलूजा, श्याम भोजवानी, सिद्धार्थ अरोड़ा, राजीव कोहली, अशोक मोटवानी, हरीश तुलसानी, भरत ज्ञानचंदानी, हरीश खत्री, चांदनी भोजवानी, मंजीत कौर, सिम्मी वाधवा, लक्ष्मी ज्ञानचंदानी की मौजूदगी रही।


‘सब ते वडा सतगुरु नानक जिन कल राखी मेरी’
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा अकालगढ़ छीपीटोला में सोमवार को भव्य कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। पंथ के रागी वीर महेंद्र पाल सिंह ने शबद-कीर्तन कर संगत को भाव विभोर किया। उन्होंने शबद के माध्यम से बताया कि ‘सब ते वडा सतगुरु नानक जिन कल राखी मेरी’ अर्थात कलियुग में सबसे बड़ा प्रभु का नाम है जो हमें कलियुग से बचाता है। समापन पर संगतों ने लंगर ग्रहण किया। सरदार दलजीत सिंह दुग्गल ने संगत का धन्यवाद किया। इस मौके पर कंवलजीत सिंह, ज्ञानी कुलविंदर सिंह, गुरमीत सिंह सेठी, हर्षिल भोजवानी, गुरदीप लूथरा, जसविंदर सिंह, सरदार परमात्मा सिंह, रिंकू गुलाटी, गुरमुख वयानी, अशोक अरोड़ा, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें