फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खास वजह से आगरा में जुटेंगे देश भर के किन्नर, मार्च में हो रहा आयोजन

Tue, 23 Jan 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पीसी में दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदूषण की मार से कराह रही यमुना मैया की आवाज को जन-जन तक पहुंचाने का बीड़ा किन्नर अखाड़ा और अग्नि फाउंडेशन ने उठाया है। सात से दस मार्च तक ‘सूर्यसुता आरंभ महोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन


महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये लोगों को जागरूक किया जाएगा। फिल्मी जगत से लेकर राजनीतिज्ञ और देशभर के धर्मगुरु हिस्सा लेंगे। साथ ही किन्नर पुराण का भी विमोचन किया जाएगा, जिसे लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी और देवदत्त पटनायक ने सनातन धर्म की 50 किताबों में लिखित किन्नरों के वजूद को संकलित किया है।

फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में सोमवार को किन्नर अखाड़ा और अग्नि फाउंडेशन द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर आचार्य लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रदूषण की मार झेल रही कालिंदी को स्वच्छ करने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हमारा प्रयास होगा कि यमुना को पुराने स्वरूप में लौटाकर निर्मल और स्वच्छ बनाया जाए। अग्नि फाउंडेशन के निदेशक पुष्कल गुप्ता ने बताया कि सात से नौ मार्च तक ‘लैंगिकता के आधार पर मतभेद, महिला सशक्तिकरण, संस्कृति को संजोए रखें ’ जैसे विषयों पर कार्यक्रम होंगे। 

दस मार्च को महोत्सव का समापन होगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। महोत्सव में शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती के साथ ही तमाम महात्मा और राजनेता शिरकत करेंगे। 

उन्होंने बताया कि शहर में हर वर्ष इस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिससे समय- समय पर यमुना के दर्द को जनमानस तक पहुंचाया जा सके। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें